ब्यौहारी: बरा में आकाशीय बिजली से घायल तीनों से मिले जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल
ब्यौहारी जनपद के ग्राम बरा में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया, जहां जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना। घायलों में दुर्गावती सिंह (हुड्डरहा), बसंती सिंह (डबरौहा) और बालगोविंद सिंह (बरा) शामिल हैं। वीडीओ सोमावर सुबह 9 बजे सामने आया है।