अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर द्वारा अनुभाग नैनपुर अंतर्गत उपार्जन केंद्र चिरईडोंगरी रेलवे केंद्र के धान खरीदी प्रभारी अकील अहमद वेग को शुक्रवार को चार बजे प्रभाव से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र में पदस्थ खरीदी प्रभारी अकील अहमद वेग के विरुद्ध उपार्जन कार्य के दौरान किसानों से अनुचित राशि के लेन-देन से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था।