रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के मुकलावा दो टीके में किसान से मारपीट का मामला, मंगलवार को होगा उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
रायसिंहनगर क्षेत्र के मुकलावा 2 टीके गांव में दलित किसान मेजर सिंह पर भू-माफियाओं ने हमला कर दोनों पैर तोड़ दिए। आरोप है कि हमलावरों ने खेत की खड़ी फसल जबरन काटी और जानलेवा हमला किया। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार घटना के छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में रोष है, पुलिस से त्वरित गिरफ्तारी की मांग उठी।