चूरू: सुभाष चौक पर लाठी-डंडों से हमले का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | Aug 20, 2025 चूरू शहर के सुभाष चौक पर हुए लाठी-डंडों से हमले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को जमकर वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक अचानक हाथों में लाठियां, पाइप और गुप्ती लेकर आते हैं और वहां मौजूद युवको पर ताबड़तोड़ हमला कर देते हैं। यह घटना 19 अगस्त 2025 की रात की है। वीडियो में घायल दिख रहा युवक वार्ड 7 निवासी आमीन है।