अनपरा थाना अंतर्गत सोमवार शाम 7 बजे पुराने अनपरा नगर पंचायत कार्यालय के चपरासी को एक मनबढ़ युवक ने जमकर पीट दिया,अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। नगर पंचायत कार्यालय के चौकीदार अनपरा वार्ड नंबर 11 भारत नगर निवासी अमित कुमार सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि कार्यालय पर ड्यूटी पर था कि अचानक युवक ने पीट दिया।