पन्ना: जिला मुख्यालय पन्ना में आयोजित जनसुनवाई में आए 21 आवेदन
Panna, Panna | Apr 28, 2026 जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 21 आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर निराकृत कीं। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।