गिरिडीह: हरलाडीह चौक पर ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल
हरलाडीह चौक में शुक्रवार को 2 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।इस घटना में दोनो पक्षों के चार चार लोग घायल हो गए हैं।कुछ घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिरटांड तो कुछ लोगो का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में कराया गया है।मामले की सूचना हरलाडीह ओपी प्रभारी को दी गई ।घटना के बाद पुलिस ने दोनो पक्ष के घायलों को इलाज के लिए भेजा है।