पंचकूला: कमांड अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ घायल
पंचकूला के कमांड अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में सत्यनारायण नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में लेकर जाएगा जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।