पंचकूला: बरवाला में पूर्व मेयर उपिंद्र आहलूवालिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा युवाओं महिलाओं के उत्थान के लिए करेंगे काम
पंचकूला नगर निगम की पूर्व मेयर उपिंद्र आहलूवालिया ने बरवाला में आज ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान महिलाओं के द्वारा उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया गया और समस्याओं का हल करने के लिए कहा गया। सबसे ज्यादा नशे को लेकर महिलाओं ने आवाज उठाई। पूरा में उपिंद्र अहलूवालिया ने कहा कि उनकी सरकार आने पर सभी समस्याओं का समाधान होगा।