पंचकूला: अमरावती में स्थित मकान में चोरी, लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ले गए चोर, मामला दर्ज
पंचकूला के अमरावती में स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोरों के द्वारा जरनैल सिंह के मकान से 2 जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पंजेब, 5 हजार रुपए सहित अन्य सामान चोरी किया गया हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।