पंचकूला: डीसी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की लघु सचिवालय में बैठक
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ यश गर्ग ने आज लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनैतिक दलों से हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदातयतों की दृढता से पालना करते हुए चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न करवाने की अपील की।