लखीमपुर खीरी जिले में इकलौता पोस्टमार्टम हाउस पुलिस लाइन में स्थित है। पोस्टमार्टम हाउस पर लखीमपुर खीरी जिले के दूर दराज से शव आते हैं और उनका पोस्टमार्टम किया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले परिजनों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है। भीषण गंदगी में एक सरकारी नल बिगड़ा हुआ लगा हुआ है।