हजारीबाग उपायुक्त ने 100 बेड फील्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया
हजारीबाग: उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने समाहरणालय परिसर के समीप नवनिर्मित प्री-फैब्रिकेटेड 100 बेड फील्ड हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर को भी शिफ्ट किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उपायुक्त ने बताया कि इस हॉस्पिटल के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और मरीजों को अतिरिक्त उपचार एवं बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। नए अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर की चिकित्सा सुविधाओं के साथ ओपीडी संचालन एवं अतिरिक्त व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन समेत कई चिकित्सीय एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थ