आंगनवाड़ी केंद्र सरडबम्मी में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
प्रदीप ठाकुर
रक्कड़: 29 सितम्बर:आंगनवाड़ी केंद्र सरडबम्मी में 'राष्ट्रीय पोषण माह 2026' के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक डॉक्टर मंजू तथा उप-प्रधान कलोहा दलजीत सिंह मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंजू ने उपस्थित लोगों और महिलाओं को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही और संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की कुंजी है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा माताओं के लिए पौष्टिक भोजन, हरी सब्जियों, फल एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खान-पान की उपयोगिता पर विशेष बल दिया गया।
अंत में, सभी प्रतिभागियों ने डॉ. मंजू का सहृदय धन्यवाद किया और यह निवेदन किया कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार हमारा मार्गदर्शन करती रहें और ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों का सिलसिला जारी रहे।
Rakkar, Kangra | Sep 29, 2026