भानपुरा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार मंदसौर। भानपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अफीम की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 2005 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। जब्त अफीम की कीमत लगभग 4 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।