युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने विधायक राम कुमार कश्यप से लिया आशीर्वाद
इन्द्री। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री शुभम गुप्ता जी के जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने इन्द्री विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप श्री राम कुमार कश्यप जी के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक जी ने शुभम गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक जी ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति सक्रियता एवं समर्पण पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने शुभम गुप्ता जी के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
#HVN24 Ram Kumar Kashyap - MLA Indri