पंचकूला: रायतन क्षेत्र के व्यक्ति ने पिंजौर पुलिस को पत्नी के लापता होने की दी शिकायत, कहा- साथ ले गई है 4 हजार रुपए
वीरवार को पंचकूला पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता नाजर अली ने पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 20 साल की है और घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसने बताया कि पत्नी अपने साथ 4 हजार रुपए भी ले गई है। पिंजौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।