मनोहरथाना: कोलुखेड़ी मालियान में ग्रामीण सेवा शिविर सम्पन्न, 10 वर्ष पुराना भूमि विवाद सुलझा
कोलुखेड़ी मालियांन ग्राम पंचायत में राज्य सरकार के अभियान के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्राम गांगाहोनी में एक दशक से लंबित भूमि संबंधी विवाद का सफल समाधान किया गया। ग्राम में 3 खातों, 33 खसरों एवं 17 खातेदारों के मध्य खाता विभाजन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके कारण खातेदारों को राजस्व संबंधी कार्यों में निरंतर परेशानी होती थी।