ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सदर अस्पताल आरा में फल वितरण
आरा। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार, 26 अगस्त 2026 को GNRF (गरीब नवाज रिलीफ़ फाउंडेशन) की ओर से सदर अस्पताल, आरा परिसर में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सहयोग किया और फल वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Arrah, Bhojpur | Aug 26, 2026