उच्चैन: भरतपुर: 17 वर्षीय नाबालिग ने डिप्रेशन में जहर खाया, इलाज के दौरान हुई मौत
भरतपुर। जिले में 17 वर्षीय नाबालिग ने 9 मई को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार सुबह 6 बजे इलाज के दौरान आरबीएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि नाबालिग मानसिक तनाव में थी। परिजन उसे पहले उच्चैन अस्पताल ले गए, जहां से भरतपुर रेफर किया गया।