सिर्फ ₹2,000 में धान की कटाई से लेकर गहाई तक! देखिए, कैसे एक मशीन बदल रही है खेती का तरीका!"
नमस्कार दोस्तों! 🙏
देखिए, हम इस समय मौजूद हैं धान के खेत में, जहां एक ऐसी मशीन काम कर रही है, जो किसानों की मेहनत और समय दोनों बचा रही है।
आप देख सकते हैं कि कैसे हार्वेस्टर मशीन एक ही बार में धान की कटाई, गहाई और पुआल की कटाई का काम कर रही है।
सबसे खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में किसानों को खर्च करना पड़ रहा है मात्र ₹2,000 प्रति एकड़!
दोस्तों, पहले धान की कटाई के लिए मजदूर बुलाने पड़ते थे। फिर धान की फसल काटकर बोझा बांधा जाता था, उसे खेत से खलिहान तक ले जाया जाता था और उसके बाद थ्रेसर मशीन से गहाई होती थी।
यानी समय भी ज्यादा लगता था और मेहनत के साथ खर्च भी बढ़ जाता था।
लेकिन अब आधुनिक हार्वेस्टर ने यह पूरा काम खेत में ही आसान कर दिया है। धान की कटाई से लेकर गहाई तक का काम एक साथ हो रहा है और अनाज सीधे मशीन से बाहर निकलकर घर ले जाने के लिए तैयार हो जाता है।
किसानों के लिए यह तकनीक किसी बड़ी सुविधा से कम नहीं है।
अब आप बताइए, क्या ऐसी मशीनों से किसानों का समय और पैसा दोनों बच रहा है?