मोहंदीकला गांव में घर से सोने-चाँदी के जेवरात, मोबाइल और 10 हजार रुपये की हुई चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ हुआ जुर्म दर्ज
Sakti, Sakti | Jan 30, 2024 मंगलवार को मोहंदीकला गांव के रामलाल पटेल ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात्रि में खाना खाकर वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। तभी रात में उसकी पत्नी कुसुम पटेल कुछ आवाज सुनकर उठी तो देखा की अलमारी के अंदर रखे सोने-चाँदी के जेवरात, 10 हजार रुपये और अलमारी के ऊपर रखा मोबाइल नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस।