Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

गांव में पहुंची कई थानों की पुलिस… लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ ? कजरा सूर्यगढ़ा राज्य पथ में! #Lakhisarai #Suryagarha #Manikpur #Mustafapur #MiningRaid #BiharNews #BreakingNews #खनन_विभाग #बालू_कार्रवाई #लखीसराय #मुस्तफापुर #बिहार_समाचार #Breaking #ViralNews #स्वजनसमाचार

Surajgarha, Lakhisarai | Jun 16, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 10.07.2026

आज दिनांक 10.07.2026 को जिला पदाधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की शुरुआत वरीय उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए की गई।
बैठक के दौरान पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे इस वर्ष की तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। 

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मुख्य समारोह में ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे के बीच संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों एवं स्थलों पर ध्वजारोहण, रंगाई-पुताई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने की तैयारी 07 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 07:30 बजे के आसपास सुनिश्चित की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि समारोह स्थल पर मंच की समुचित व्यवस्था की जाए तथा राष्ट्रगान के लिए सरकारी विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 15 अगस्त के दिन स्कूली बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के वेश-भूषा में तिरंगा झंडा लिए गांधी मैदान एवं अन्य सभा स्थलों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण सुदृढ़ हो सके।
समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कार्यों जैसे ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, भाषण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आमंत्रण पत्र वितरण आदि के लिए एक नोडल पदाधिकारी तथा उनके सहयोग हेतु तीन सहायक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों के नाम, पदनाम एवं दायित्वों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने सभी सरकारी कार्यालयों, शहीद द्वार एवं ध्वजारोहण स्थलों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं भव्य बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बनाम नागरिकों के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित करने तथा शाम के समय टाउन हॉल, लखीसराय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, वरीय उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, साइबर उपाधीक्षक अजीत प्रताप सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 10.07.2026 आज दिनांक 10.07.2026 को जिला पदाधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वरीय उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए की गई। बैठक के दौरान पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे इस वर्ष की तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मुख्य समारोह में ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे के बीच संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों एवं स्थलों पर ध्वजारोहण, रंगाई-पुताई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने की तैयारी 07 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 07:30 बजे के आसपास सुनिश्चित की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि समारोह स्थल पर मंच की समुचित व्यवस्था की जाए तथा राष्ट्रगान के लिए सरकारी विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 15 अगस्त के दिन स्कूली बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के वेश-भूषा में तिरंगा झंडा लिए गांधी मैदान एवं अन्य सभा स्थलों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति का वातावरण सुदृढ़ हो सके। समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कार्यों जैसे ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, भाषण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आमंत्रण पत्र वितरण आदि के लिए एक नोडल पदाधिकारी तथा उनके सहयोग हेतु तीन सहायक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों के नाम, पदनाम एवं दायित्वों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने सभी सरकारी कार्यालयों, शहीद द्वार एवं ध्वजारोहण स्थलों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं भव्य बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बनाम नागरिकों के बीच फैंसी क्रिकेट मैच आयोजित करने तथा शाम के समय टाउन हॉल, लखीसराय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, वरीय उपसमाहर्ता श्री शशि कुमार, सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, साइबर उपाधीक्षक अजीत प्रताप सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 10.07.2026

आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पेंशनधारियों के खाते में राशि का हस्तांतरण किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में देखा गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी , लखीसराय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पेंशनधारियों ने कार्यक्रम का अवलोकन किया।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लखीसराय श्री धीरज कुमार द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के लाभुकों को माह मई एवं जून की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को माह जून की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।
लखीसराय जिले के अंतर्गत कुल 1,00,051 (एक लाख इक्यावन ) पेंशनधारियों को कुल 14,51,51,500 (चौदह करोड़ इक्यावन लाख इक्यावन हजार पांच सौ) रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है, जिससे लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे उनके खाते में राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका त्वरित निष्पादन किया जाए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग लखीसराय श्री धीरज कुमार, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 10.07.2026 आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पेंशनधारियों के खाते में राशि का हस्तांतरण किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी , लखीसराय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पेंशनधारियों ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लखीसराय श्री धीरज कुमार द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के लाभुकों को माह मई एवं जून की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को माह जून की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। लखीसराय जिले के अंतर्गत कुल 1,00,051 (एक लाख इक्यावन ) पेंशनधारियों को कुल 14,51,51,500 (चौदह करोड़ इक्यावन लाख इक्यावन हजार पांच सौ) रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है, जिससे लाभार्थियों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे उनके खाते में राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका त्वरित निष्पादन किया जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग लखीसराय श्री धीरज कुमार, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 08.07.2026 को अनुसूचित जनजातीय टोलो में विकास से संबंधित कुल 19 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।

सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत Valley of Medicinal plants के तौर पर पर्यटकीय विकास एवं पहाड़ों के बीच स्थित सतघरवा एवं महाजनवा ग्रामों को Valley of flowers के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई।

 मीटिंग में सोलर/स्ट्रीट लाइट की स्थापना एवं प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी को निर्देशित किया गया।

 जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे द्वारा बताया गया की चार tribal healers की पहचान कर ली गई है तथा उसकी सूची राज्य सरकार को भेज दी गई है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि बाकी healers की पहचान कार्य जारी है।

DPM स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सात आरोग्य आयुष्मण केंद्र की स्थापना हेतु जगह चिन्हित कर लिया गया है जिसके नाम क्रमशः 
1 बुधौली बनकर पंचायत अंतर्गत कनीमोह कोड़ासी, 
2 श्री किशुन पंचायत अंतर्गत नया टोला श्री किशुन कोड़ासी, 3 मदनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम बिशनपुर, 
4 चौरा राजपुर पंचायत अंतर्गत भैरो टोला लठिया, 
5 बरियारपुर पंचायत अंतर्गत हदहदिया, 
6 भलुई संग्रामपुर एवं कुंदर पंचायत अंतर्गत कछुआ, 
7 कुंदर पंचायत अंतर्गत जगुआजोर हैं। 

सहायक मंडल अभियंता बीएसएनल लखीसराय  को जिला पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा dark zone में नेटवर्क विस्तार योजना (चौरा राजपुर, हनुमान स्थान, दुग्धम सतघरवा/महजनमा, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरबे डैम के मध्य, लठिया भैरो टोला कोरासी ) यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि लठिया भैरो टोला कोरासी से चौरा राजपुर तक के लिए सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति है जो चौरा राजपुर के तुमनी गांव तक है।

जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि द्वारा बताया गया कि जिला के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार की अनुशंसा के उपरांत चौरा राजपुर के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिला से प्रस्ताव मांगा गया है जिसके आलोक में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी से भूमि की मांग की गई है, जिसके उपरांत अंचल अधिकारी सूर्यगढ़ा द्वारा बताया गया कि कल उनके और अमीन द्वारा स्टेडियम हेतु भूमि मापी का कार्य पूर्ण किया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया की 32 ग्रामों में से 15 ग्रामों में पेयजल स्थापित कर दी गई है और 14 ग्रामों में पेयजल का कार्य प्रगति पर है साथ ही 3 ग्रामों में कार्य अभी डीपीआर स्टेज पर है। उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही सभी ग्रामों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।

जिला पदाधिकारी, लखीसराय के ज्ञापांक-2824 दिनांक 04.07.2026 द्वारा सूर्यगढ़ा प्रखंड के दुग्धम् ग्राम में विद्युत सुविधा की समुचित उपलब्धता के संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लखीसराय को अद्यतन प्रतिवेदन अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

सड़क निर्माण के बारे में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि वन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की कार्यवाही की जारी है, सर्टिफिकेट प्राप्त करने उपरांत आगे की कार्यवाही की पूर्ण की जायेगी |

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे, जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार,  जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, कार्यपालक अभियंता PHED जिला प्रबंधक जीविका, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 08.07.2026 को अनुसूचित जनजातीय टोलो में विकास से संबंधित कुल 19 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत Valley of Medicinal plants के तौर पर पर्यटकीय विकास एवं पहाड़ों के बीच स्थित सतघरवा एवं महाजनवा ग्रामों को Valley of flowers के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई। मीटिंग में सोलर/स्ट्रीट लाइट की स्थापना एवं प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी को निर्देशित किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे द्वारा बताया गया की चार tribal healers की पहचान कर ली गई है तथा उसकी सूची राज्य सरकार को भेज दी गई है साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि बाकी healers की पहचान कार्य जारी है। DPM स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि सात आरोग्य आयुष्मण केंद्र की स्थापना हेतु जगह चिन्हित कर लिया गया है जिसके नाम क्रमशः 1 बुधौली बनकर पंचायत अंतर्गत कनीमोह कोड़ासी, 2 श्री किशुन पंचायत अंतर्गत नया टोला श्री किशुन कोड़ासी, 3 मदनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम बिशनपुर, 4 चौरा राजपुर पंचायत अंतर्गत भैरो टोला लठिया, 5 बरियारपुर पंचायत अंतर्गत हदहदिया, 6 भलुई संग्रामपुर एवं कुंदर पंचायत अंतर्गत कछुआ, 7 कुंदर पंचायत अंतर्गत जगुआजोर हैं। सहायक मंडल अभियंता बीएसएनल लखीसराय को जिला पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा dark zone में नेटवर्क विस्तार योजना (चौरा राजपुर, हनुमान स्थान, दुग्धम सतघरवा/महजनमा, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरबे डैम के मध्य, लठिया भैरो टोला कोरासी ) यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि लठिया भैरो टोला कोरासी से चौरा राजपुर तक के लिए सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति है जो चौरा राजपुर के तुमनी गांव तक है। जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि द्वारा बताया गया कि जिला के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार की अनुशंसा के उपरांत चौरा राजपुर के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिला से प्रस्ताव मांगा गया है जिसके आलोक में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी से भूमि की मांग की गई है, जिसके उपरांत अंचल अधिकारी सूर्यगढ़ा द्वारा बताया गया कि कल उनके और अमीन द्वारा स्टेडियम हेतु भूमि मापी का कार्य पूर्ण किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया की 32 ग्रामों में से 15 ग्रामों में पेयजल स्थापित कर दी गई है और 14 ग्रामों में पेयजल का कार्य प्रगति पर है साथ ही 3 ग्रामों में कार्य अभी डीपीआर स्टेज पर है। उनके द्वारा बताया गया कि जल्द ही सभी ग्रामों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला पदाधिकारी, लखीसराय के ज्ञापांक-2824 दिनांक 04.07.2026 द्वारा सूर्यगढ़ा प्रखंड के दुग्धम् ग्राम में विद्युत सुविधा की समुचित उपलब्धता के संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लखीसराय को अद्यतन प्रतिवेदन अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण के बारे में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि वन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त करने की कार्यवाही की जारी है, सर्टिफिकेट प्राप्त करने उपरांत आगे की कार्यवाही की पूर्ण की जायेगी | इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे, जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम, कार्यपालक अभियंता PHED जिला प्रबंधक जीविका, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक 09/07/2026 
महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहट गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर आयोजित किया गया।

महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम का पहल है कि सप्ताहिक सखी वार्ता कर महिलाओं को जागरूक करना एवं विभिन्न हितधारकों विभागों से समन्वय कर समस्या समाधान का पहल भी करना है।

 महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि छोटे छोटे बचत कर भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग व आरसेटी के माध्यम से चलने वाले प्रशिक्षण कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी जानकारी दिया गया।

लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बाल विवाह न करने की अपील की।

केंद्र संख्या 57 की आंगनबाड़ी सेविका कल्पना कुमारी के द्वारा  बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया। साथ ही उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी, रूबी देवी, राधा देवी ग्रामीण अनीता देवी, किरण देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 09/07/2026 महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहट गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम का पहल है कि सप्ताहिक सखी वार्ता कर महिलाओं को जागरूक करना एवं विभिन्न हितधारकों विभागों से समन्वय कर समस्या समाधान का पहल भी करना है। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने बताया कि छोटे छोटे बचत कर भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग व आरसेटी के माध्यम से चलने वाले प्रशिक्षण कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। साइबर ठगी से बचाव के बारे में भी जानकारी दिया गया। लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बाल विवाह न करने की अपील की। केंद्र संख्या 57 की आंगनबाड़ी सेविका कल्पना कुमारी के द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया। साथ ही उनके द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी,आंगनबाड़ी सेविका सावित्री देवी, रूबी देवी, राधा देवी ग्रामीण अनीता देवी, किरण देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।

Lakhisarai, Bihar | Jul 9, 2026

पत्नी की हत्*या कर पति ने घर में द*फनाया श*व,10 घंटे बाद बकरियों की मिमियाहट से खुला खौ*फनाक सच !
#Lakhisarai #CrimeNews #BiharCrime #MurderCase #ShockingNews #HorrorIncident #स्वजनसमाचार

पत्नी की हत्*या कर पति ने घर में द*फनाया श*व,10 घंटे बाद बकरियों की मिमियाहट से खुला खौ*फनाक सच ! #Lakhisarai #CrimeNews #BiharCrime #MurderCase #ShockingNews #HorrorIncident #स्वजनसमाचार

Surajgarha, Lakhisarai | Jul 9, 2026

गांव में पहुंची कई थानों की पुलिस… लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ ? कजरा सूर्यगढ़ा राज्य पथ में! #Lakhisarai #Suryagarha #Manikpur #Mustafapur #MiningRaid #BiharNews #BreakingNews #खनन_विभाग #बालू_कार्रवाई #लखीसराय #मुस्तफापुर #बिहार_समाचार #Breaking #ViralNews #स्वजनसमाचार - Surajgarha News