सादाबाद: सादाबाद में हाईवे पर डंपर ने कैंटर गाड़ी को मारी टक्कर, तीन लोग बाल-बाल बचे
आगरा से एक कैंटर चालक बच्चों के झूले का सामान लेकर हाथरस की तरफ आ रहा था। कैंटर में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। सादाबाद में हाईवे पर अवैध मिट्टी खनन में लगे तेज रफ्तार डंफर ने उसमें सामने से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में कैंटर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई वही कैंटर सवार तीन लोग बाल बाल बच गए हैं।