शिवपुरी नगर: धामनटूक में खेत की मेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष, पिता-तीन पुत्रों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम धामनटूक में खेत की मेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोपियों ने न केवल पीड़ित परिवार के साथ अश्लील गाली-गलौज की, बल्कि कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला कर पिता और उनके तीन पुत्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।