सदर: सफाई निरीक्षण में मेयर ने लिया सख्त एक्शन, निशातगंज में अवैध बांग्लादेशियों को हटाने के दिए निर्देश
Sadar, Lucknow | May 9, 2026 लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर के कई जोनों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन-4 के निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी के पास अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। मेयर ने इनके बिजली कनेक्शनों की भी जांच कराने को कहा। वहीं वेंडिंग जोन में गंदगी मिलने पर वह नाराज हो गईं और मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।