बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जनजातीय कार्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के तहत चयनित कर्मचारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें।