महोबा: पनवाड़ी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील थंबनेल फैलाकर पति कर रहा था चरित्र हनन, पीड़िता ने एसपी से मांगी सुरक्षा और FIR
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 पीड़िता ने अपने ही पति के खिलाफ एसपी से न्याय मांगा है। आरोप है कि पति दो व्हाट्सएप नंबरों से उसे घिनौनी गालियां दे रहा है। वह समाज में छवि बिगाड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील वीडियो थंबनेल और अपमानजनक संदेश फैलाकर चरित्र हनन कर रहा है। पीड़िता ने स्क्रीनशॉट व डिजिटल साक्ष्यों के साथ एसपी से आईटी एक्ट व बीएनएस के तहत तत्काल एफआईआर की मांग की है।