चित्तौड़गढ़। 7वीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 17 मई को इंदिरा गांधी स्टेडियम के नए हॉल में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगी। जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता बड़े स्तर पर होगी। सचिव सुरेश शर्मा के अनुसार यह योगासन भारत के निर्देशन में 6 आयु वर्ग में होगी।