सोनाहातु: सोनाहातू में मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न,
साफ-सफाई, पेयजल, स्कूलों में शौचालय व बिजली आदि दुरुस्त करने का दिया गया निर्देश
प्रखंड स्थित बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों के बीच मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न हुई। गुरुगोष्ठी में प्रखंड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। सभी को स्कूल में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बिजली आदि दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।