सोनाहातु: रायडीह सहित विभिन्न नक्सल प्रभावित इलाकों का एसएसपी चंदन ने किया दौरा
खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रांची जिला अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटिंग सोमवार सुबह सात बजे से जारी है। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद सुबह से नक्सल इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहे है। नक्सल प्रभावित इलाका तमाड़ के रायडीह के मतदान केंद्र पर एसएसपी ने वोटरों से बातचीत की।