इटावा: विजयपुरा गांव के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग फ़ूड पॉइजनिंग के हुए शिकार, तीनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jul 22, 2024 सिविल लाइन इलाके के विजयपुरा गांव के रहने वाले पति पत्नी समेत 3 लोग फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए जिला अस्पताल में भर्ती इलाज जारी है। बताया गया कि रूप सिंह, सीमा, मनीष ने खाने में भिंडी का सेवन किया था जिसके बाद तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।