हसनपुर: रहरा के बांसका कलां गांव में शॉर्ट सर्किट के चलते टेंट की दुकान में लगी भीषण आग, दुकान बनी आग का गोला, लाखों का नुकसान
थाना रहरा क्षेत्र के गांव बांसका कलां में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात एक टेंट की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक तंजीम के मुताबिक वह रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था।