Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

लड़के कोई सुनने को तैयार नहीं अपने धुन में

Rahui, Nalanda | Aug 10, 2026

MORE NEWS

Rahui, Nalanda | Aug 9, 2026

467 बच्चों की जिंदगी खतरे में! नालंदा के इस स्कूल की जर्जर दीवारें दे रही हैं बड़े हादसे का संकेत,

467 बच्चों की जिंदगी खतरे में! नालंदा के इस स्कूल की जर्जर दीवारें दे रही हैं बड़े हादसे का संकेत,

Rahui, Nalanda | Aug 9, 2026

हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा, राष्ट्र सर्वोपरि का दिया संदेश

जलालपुर। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के नेतृत्व में शनिवार को जलालपुर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं ने बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘वीर शहीद अमर रहें’ और ‘स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जलालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक से हुई। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने महेंद्र मिश्रा चौक स्थित बाबा महेंद्र मिश्रा की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए सांसद ने कहा कि तिरंगा भारत के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी के ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि देशहित से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

जलालपुर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पैगंबरपुर, बिहारी मोड़, परसागढ़ और एकमा होते हुए दाउदपुर बाजार पहुंची, जहां कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। कई स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद, अंचल पदाधिकारी राजन कुमार, थानाध्यक्ष पप्पू कुमार, गर्ल्स स्कूल के प्रचार्य दिलीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, अनिल सिंह, मुकेश सिंह, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा, राष्ट्र सर्वोपरि का दिया संदेश जलालपुर। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के नेतृत्व में शनिवार को जलालपुर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं ने बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘वीर शहीद अमर रहें’ और ‘स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम की शुरुआत जलालपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक से हुई। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने महेंद्र मिश्रा चौक स्थित बाबा महेंद्र मिश्रा की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए सांसद ने कहा कि तिरंगा भारत के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी के ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि देशहित से बढ़कर कुछ भी नहीं है। जलालपुर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पैगंबरपुर, बिहारी मोड़, परसागढ़ और एकमा होते हुए दाउदपुर बाजार पहुंची, जहां कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। कई स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद, अंचल पदाधिकारी राजन कुमार, थानाध्यक्ष पप्पू कुमार, गर्ल्स स्कूल के प्रचार्य दिलीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, अनिल सिंह, मुकेश सिंह, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Rahui, Nalanda | Aug 8, 2026