केशकाल: केशकाल घाट में ब्रेक फेल होने से पलटा ऑक्सीजन से भरा वाहन, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
केशकाल घाट के दूसरे मोड़ पर सोमवार को जगदलपुर से उड़ीसा के झालागुड़ा ऑक्सीजन लेकर जा रही एक गाड़ी ब्रेक फेल होने से पलट गई।हादसे के बाद वाहन से ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा।सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं।चालक ने बताया कि यदि उस समय घाट मार्ग बंद नहीं रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।