कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार शाम 6 बजे से प्रगतिरत रेप्टाइल पार्क का निरीक्षण कर स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ने माधव साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जानकारी दी गई कि स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है।