विदिशा नगर: सुरोद गांव में मजदूर युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुरोद में मेहनत मजदूरी कर रहे सागर निवासी हरि सिंह आदिवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि युवक रात में खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। अचेत अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शनिवार दोपहर 12 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।