बड़ौत: लुहारी कोताना रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट की योजना बना रहे 4 गिरफ्तार, 1 को लगी गोली
Baraut, Bagpat | May 22, 2026 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में लुहारी कोताना रोड़ पर पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 11:30 बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ये बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ के दौरान 1 बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। SP बागपत सूरज कुमार राय के निर्देश पर चेकिंग अभियान चल रहा था। पुलिस ने एक सफेद स्विफ्ट का