मसूरी में देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने संभाला मामला
दिल्ली से मसूरी घूमने आए 4 पर्यटकों में से एक युवती के अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर मसूरी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को लाइब्रेरी चौकी बुलाया, युवती की काउंसलिंग की और हालात को शांतिपूर्वक संभाला।
कुछ देर बाद नशा उतरने पर सभी पर्यटकों ने पूरे घटनाक्रम पर खेद व्यक्त किया। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, जबकि पुलिस अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
#Mussoorie #MussooriePolice #DehradunPolice #highlight
#everyone