बिजनौर: बिजनौर में अमित अग्रवाल के मकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
Bijnor, Bijnor | Apr 13, 2026 बिजनौर में आज सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे एसपी सिटी नें पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 13 मार्च 2026 को अमित अग्रवाल के मकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। मेरठ के रहने वाले चार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था। जिसमें तीन गिरफ्तार किए गए हैं। एक फरार है इनके पास से सोने चांदी के आभूषण और 2 लाख 48 हजार की बरामद रकम बरामद हुई है।