अम्बाला में सिख संगत पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के बाद पनपने लगा रोष
पंजोखरा साहिब मामले में युवकों की गिरफ्तारी, अंबाला में लाठीचार्ज और केस दर्ज करने के विरोध में 25 अगस्त को संगत होगी एकत्रित
जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन बैठक
कुरुक्षेत्र, 14 अगस्त
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पाठशाही आठवीं का मामला अंबाला में सिख संगत पर हुई बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के बाद तूल पकड़ गया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा और किसान संगठनों के साथ अंबाला में जीटी रोड पर प्रदर्शन करने वाली सिख संगत पर 13 अगस्त की रात को बर्बतापूर्वक लाठियां बरसानी, आशु गैस के गोले छोड़ने और प्लास्टिक की गोलियां दागने के बाद सिख संगत में गहरा रोश पनप गया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी कुरुक्षेत्र के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में हरियाणा कमेटी के मेंबर साहिबान, निहंग जत्थेबंदियों और अलग-अलग किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की एक आपातकालीन बैठक हुई। करीब 4 घंटे तक चली इस बैठक में सर्वसम्मति से 25 अगस्त को पीपली में विशाल रोष प्रदर्शन स्वरूप सिख संगत को एकत्रित करने का फैसला लिया गया।
बैठक के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी कुरुक्षेत्र के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन ने 13 अगस्त की रात शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही सिख संगत पर जमकर लाठियां बरसाई। सुरक्षा बल के जवानों ने एक षड्यंत्र के तहत न सिर्फ सिख संगत पर लाठियां बरसाई, बल्कि प्लास्टिक की गोलियां भी दागी। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सिख संगत सिर्फ गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए युवकों को छुड़वाने और इस विवाद की जड़ रहे गुरु सिमरन सिंह मंड व उसके बेटे पर 307 के तहत केस दर्ज करने की मांग कर रहे थी। जब हरियाणा के सीएम नायब सैनी के ओएसडी द्वारा उन्हें फोन पर सूचना देगी के संगत की मांगों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। यह सूचना मिलने के बाद संगत ने प्रदर्शन को समाप्त करने का विचार विमर्श किया लेकिन इसी दौरान तकरीबन 7 से 8 मिनट के भीतर ही सुरक्षा बल के जवानों ने षड्यंत्र के तहत सिख संगत पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने एक सोची समझी साजिश के तहत इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग स्थान में सिख संगत पर मामले भी दर्ज किए हैं।
उन्होंने बताया कि श्री पंजोखरा साहब मामले में युवकों को छुड़वाने, 13 अगस्त को लाठी चार्ज के बाद दर्ज किए गए केस रद्द करवाने और और गुरसिमरन सिंह मंड व उसके बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 25 अगस्त को पीपली आज मंडी में विशाल रूप में संगत एकत्रित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विशालकाय इकठ में जहां पूरे प्रदेश भर से संगत शामिल होगी वहीं पंजाब से भी सिख संगत पहुंचेगी। पंजाब से सिख संगत को इस मामले में हरियाणा की संगत का साथ देने के लिए हरियाणा कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब के सिंघ साहिब कुलदीप सिंह गढ़गज से अपील करती है कि वे इस मामले में आदेश दे। ताकि पंजाब से भारी गिनती में सिख संगत यहां पहुंच सके।
इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान गुरमीत सिंह, कनिष्ठ उप प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर, महासचिव अंग्रेज सिंह रनिया, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति मैंबर करनैल सिंह निम्नाबाद, पलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहब, मैंबर गुरनाम सिंह लाडी डबरी, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरजीत सिंह धमोली, गुरतेज सिंह, जोगा सिंह यमुनानगर, बलदेव सिंह कायमपुर, दीदार सिंह नलवी, बेबी जसबीर कौर मसाना, बीबी कपूर कौर, मोहनजीत सिंह पानीपत, काका सिंह, कर्मजीत सिंह, इकबाल सिंह, बलविंदर सिंह टोहाना, कुलदीप सिंह डबवाली, गुरमेल सिंह, हरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, किसान यूनियन से लखविंदर सिंह सिरसा, जगदीश सिंह औलख, सुखविंदर सिंह, प्रिंस बड़ेच, बाबा बलदेव सिंह बल्ला तरनादल मिशन बाबा जीवन सिंह, बलदेव सिंह खालसा मुख्तियार सिंह बलविंदर सिंह शाहिद अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
बैठक के दौरान संबोधित करते हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा।
बैठक में शामिल हरियाणा कमेटी के प्रधान मेंबर साहिबान एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि।