बौंली: बौंली थाना पुलिस ने लालसोट रोड पर की कार्रवाई, शांति भंग के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बौंली थाना पुलिस एक्शन में है।बौंली थाना पुलिस ने बुधवार रात लगभग 11:00 बजे लालसोट रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।थाना पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्ति सुखराम को गिरफ्तार किया। आरोपी व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर बौंली थाना लाया गया।