टीकमगढ़: ₹500 के विवाद का वायरल ऑडियो बना चर्चा का केंद्र, कुंडेश्वर मंदिर विवाद ने फिर पकड़ी सुर्खियां"
कुंडेश्वर मंदिर में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर पुजारियों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस पहले से दर्ज मामले की जांच कर रही है।