मोतिहारी: जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा, 25 एवं 28 अगस्त को होगी परीक्षा
सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 25 एवं 28 अगस्त को पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला में 19 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में 25 अगस्त को कुल 12150 अभ्यर्थी एवं 21 अगस्त को 12045 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे।