मनोहरथाना: गुराड़ी चौराहे से वन विभाग की टीम ने 80 क्विंटल पचमेल लकड़ी ले जाते ट्रक को ज़ब्त किया
मनोहरथाना वन विभाग की टीम ने कोलुखेडी कला नाका के गुराडी चोराहै से 80 क्विंटल पचमेल की लकडी से लदे एक ट्रक को जब्त कर कोलू खेड़ी नर्सरी मे खडा किया गया। ट्रक चालक अलवर जिले के राजोरगढ़ निवासी सीताराम पुत्र फुलचंद मीणा को जमानत पर रिहा किया गया कार्रवाई में वनपाल ओम नगर, सुनील व वनरक्षक भुनेश, उम्मेद सिंह ,वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।