भीलवाड़ा: मंडपिया में सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसला, हादसे में युवक गंभीर घायल
मंडपिया में रविवार शाम करीब 7 बजे रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया।हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।