भीलवाड़ा: गढ़बोदीया में अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़बोदीया में एक युवक ने अपने ही घर पर अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिया।पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही करने के बाद बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।