भीलवाड़ा: बनेड़ा के समीप मोपेड लेकर सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार इको कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
बनेड़ा थाने के समीप मोपेड लेकर सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार इको कार ने अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट के आधार पर उक्त इको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करी।