सुजानगढ़: सुजानगढ़ में रास्ते की मांग को लेकर जनसुनवाई में हंगामा, ग्रामीणों ने मुंह पर कागज लगाकर धरने पर बैठे
सुजानगढ़। उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कोडासर बिदावतान के ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत व घर तक आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। 9 अप्रैल को परिवाद देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।