कन्नौज: शहर के शेखाना मोहल्ले में खुला पड़ा सीवर मेन होल, स्थानीयों ने हादसों को लेकर जताई नाराजगी।
शहर के शेखाना मोहल्ले में सीवर होल के खुला होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। शनिवार को मोहल्ले के ही रहने वाले नूर आलम ने समस्या को लेकर जानकारी दी है। नूर आलम बताते हैं की गड्ढा कई महीनों से खुला है जिस कारण आए दिन हादसे होते हैं शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है, बच्चे मोहल्ले में खेलते हैं ऐसे में कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा।